عن أنس بن مالك رضي الله عنه قال:
كَانَ رَسُولُ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ أَحْسَنَ النَّاسِ خُلُقًا.

[صحيح] - [متفق عليه] - [صحيح مسلم: 2310]
المزيــد ...

अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, वह कहते हैं:
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम सबसे उत्तम चरित्र के इनसान थे।

[स़ह़ीह़] - [इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है] - [सह़ीह़ मुस्लिम - 2310]

स्पष्टीकरण

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम सबसे संपूर्ण आचरण वाले इन्सान थे और नैतिकता के सभी मानकों, जैसे अच्छी बात करना, भला करना, हँसकर मिलना, कष्ट देने से बचना और कोई कष्ट दे तो सहन करना आदि में सबसे आगे थे।

हदीस के कुछ फ़ायदे

  1. अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- का अद्भुत आचरण।
  2. अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अच्छे आचरण के मामले में संपूर्ण आदर्श हैं।
  3. अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के आदर्शों पर चलते हुए अपने आप को अच्छे आचरण से सुसज्जित करने की प्रेरणा।
अनुवाद दिखाएँ
भाषा: الإنجليزية الأوردية الإسبانية अधिक (64)
अधिक