वर्गीकरण:
+ -
عن أنس رضي الله عنه، قال:

قال رسول الله صلى الله عليه وسلم لأبي بكر وعمر: «هذان سَيِّدا كُهُول أهل الجنة من الأوَّلِين والآخِرين إلا النبيِّين والمرسلين».
[صحيح] - [رواه الترمذي] - [سنن الترمذي: 3664]
المزيــد ...

अनस रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, वह कहते हैं :
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अबू बक्र और उमर रज़ियल्लाहु अनहुमा से फ़रमाया : "यह दोनों नबियों और रसूलों को छोड़ तमाम अगले और पिछले अधेड़ उम्र जन्नतियों के सरदार हैं।"

[सह़ीह़] - [इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है।] - [سنن الترمذي - 3664]

व्याख्या

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि अबू बक्र और उमर रज़ियल्लाहु अनहुमा नबियों के बाद सबसे उत्कृष्ट इन्सान और नबियों तथा रसूलों के बाद जन्नत जाने वाले सबसे उत्कृष्ट व्यक्ति हैं।

हदीस का संदेश

  1. अबू और उमर रज़ियल्लाहु अनहुमा नबियों और रसूलों के बाद सबसे उत्कृष्ट इन्सान हैं।
  2. जन्नत में कोई अधेड़ नहीं होगा। उसमें प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति 33 साल का होगा। इस हदीस का मतलब यह है कि दोनों दुनिया में अधेड़ आयु में मृत्यु को प्राप्त होने वाले लोगों के सरदार होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि यहाँ एतबार इस हदीस के अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के मुँह से निकलते समय दुनिया में मौजूद लोगों की उम्र का किया गया है।
अनुवाद: अंग्रेज़ी उर्दू इंडोनेशियाई उइग़ुर बंगला फ्रेंच तुर्की रूसी बोस्नियाई सिंहली चीनी फ़ारसी वियतनामी तगालोग कुर्दिश होसा पुर्तगाली मलयालम तिलगू सवाहिली थाई पशतो असमिया السويدية الأمهرية الهولندية الغوجاراتية النيبالية الدرية الرومانية المجرية الموري Kanadische Übersetzung الولوف الأوكرانية الجورجية المقدونية الخميرية الماراثية
अनुवादों को प्रदर्शित करें
श्रेणियाँ
अधिक