«مَلْعُون مَنْ أتَى امرأتَه في دُبُرِها».
[حسن] - [رواه أبو داود والنسائي في الكبرى وأحمد] - [سنن أبي داود: 2162]
المزيــد ...
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित है, उन्होंने कहा : अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है :
"वह व्यक्ति धिक्कार का हक़दार है, जिसने अपनी औरत से उसके मलद्वार में संभोग किया।"
[ह़सन] - [इसे अबू दावूद ने तथा नसई ने अल-कुबरा में एवं अह़मद ने रिवायत किया है] - [सुनन अबू दावूद - 2162]
अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- अपनी पत्नी के साथ गुदा में संभोग करने के संबंध में चेतावनी देते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे अल्लाह की दया से दूर कर दिया जाता है। वस्तुतः गुदा मैथुन एक बहुत बड़ा पाप है।