عن النعمان بن بشير رضي الله عنه مرفوعاً: «لَتُسَوُّنَّ صُفُوفَكُم أو لَيُخَالِفَنَّ الله بين وُجُوهِكُم». وفي رواية: «كان رسول الله صلى الله عليه وسلم يُسَوِّي صُفُوفَنَا، حتى كَأَنَّمَا يُسَوِّي بها القِدَاح، حتَّى إِذَا رأى أَنْ قد عَقَلْنَا عَنهُ، ثم خَرَج يومًا فَقَام، حتَّى إِذَا كاد أن يُكَبِّرُ، فَرَأَى رَجُلاً بَادِيًا صَدرُهُ، فقال: عِبَادَ الله، لَتُسَوُّنَّ صُفُوفَكُم أو لَيُخَالِفَنَّ الله بين وُجُوهِكُم». المزيد
नोमान बिन बशीर- रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि अल्लाह के रसूल- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमायाः ''तुम अपनी सफ़ों को ज़रूर सीधी करो, अन्यथा अल्लाह तुम्हारे चेहरों को बिगाड़ देगा (दूसरा अर्थः तुम्हारे दिलों में मतभेद डाल देगा)।'' और एक रिवायत मे हैः ''रसूलुल्लाह (सल्ल्लाहु अलैहि व सल्लम) हमारी सफ़ें सीधी करवाया करते थे, यहाँ तक कि यह मालूम होता कि गोया आप उनसे तीर सीधा कर रहे हैं। यहाँ तक कि आप को अनुभव हुआ कि हमने आपसे यह मसला समझ लिया है। फिर एक दिन आप नमाज़ के लिए आए और खड़े हुए। फिर तकबीर कहने ही वाले थे कि एक आदमी को देखा, कि उसका सीना सफ़ से बाहर निकला हुआ है। तो आपने फ़रमायाः "अल्लाह के बंदो, तुम अपनी सफ़ों ज़रूर सीधी करो, अन्यथा अल्लाह तुम्हारे चेहरों को बिगाड़ देगा।"