عن البراء رضي الله عنه قال: بعث النبي صلى الله عليه وسلم خالد بن الوليد إلى أهل اليمن يَدْعُوهُمْ إلى الإسلام فَلَمْ يُجِيبُوهُ، ثم إنَّ النبي صلى الله عليه وسلم بعث علي بن أبي طالب، وأمره أن يَقْفُلَ خالد ومن كان معه إلا رجل ممن كان مع خالد أحب أن يُعَقِّبَ مع علي رضي الله عنه فَلْيُعَقِّبْ معه قال البراء فَكُنْتُ مِمَّنْ عَقَّبَ مَعَهُ، فَلَمَّا دَنَوْنَا مِنَ القوم خرجوا إلينا فصلى بنا عليٌّ رضي الله عنه وَصَفَّنَا صَفًّا واحدا، ثم تقدَّم بين أيدينا، فقرأ عليهم كتاب رسول الله صلى الله عليه وسلم فَأَسْلَمَتْ هَمْدَانُ جَمِيعًا، فكتب علي رضي الله عنه إلى رسول الله صلى الله عليه وسلم بإسلامهم، فلمَّا قرأ رسول الله صلى الله عليه وسلم الكتاب خَرَّ ساجدا، ثم رفع رأسه، فقال: السَّلَامُ عَلَى هَمْدَانَ، السلامُ على هَمْدَانَ.
[حسن] - [رواه البيهقي]
المزيــد ...

बरा बिन आज़िब -रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने ख़ालिद बिन वलीद -रज़ियल्लाहु अन्हु- को यमन की ओर भेजा कि यमन वालों को इसलाम का निमंत्रण दें। लेकिन यमन वालों ने उनकी बात नहीं मानी, तो आपने अली बिन अबू तालिब -रज़ियल्लाहु अन्हु- को भेजा तथा उनके हाथों कहला भेजा कि ख़ालिद बिन वलीद -रज़ियल्लाहु अन्हु- और उनके साथी वापस आ जाएँ। यह और बात है कि ख़ालिद बिन वलीद -रज़ियल्लाहु अन्हु- के साथियों में से कोई यदि अली -रज़ियल्लाहु अन्हु- के साथ रहना चाहे, तो वह उनके साथ रह सकता है। बरा बिन आज़िब -रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि अली -रज़ियल्लाहु अन्हु- के साथ जो लोग वहाँ रह गए थे, उनमें मैं भी शामिल था। जब हम यमन वालों के निकट पहुँच गए, तो वे भी हमारी ओर निकल कर आए। अली -रज़ियल्लाहु अन्हु- ने हमें नमाज़ पढ़ाई, फिर हमें एक ही पंक्ति में खड़ा कर दिया तथा हमारे सामने खड़े होकर उन्हें अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- का पत्र पढ़कर सुनाया। पत्र सुन हमदान क़बीले के सारे लोग मुसलामन हो गए। अली -रज़ियल्लाहु अन्हु- ने अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- को उनके इसलाम ग्रहण करने की ख़बर लिख कर भेज दी। जब अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने पत्र पढ़ा, तो सजदे में गिर गए, फिर अपना सर उठाया और फ़रमायाः "हमदान पर शांति की धारा बरसे, हमदान पर शांति की धारा बरसे।"
ह़सन - इसे बैहक़ी ने रिवायत किया है।

व्याख्या

अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई बोस्नियाई बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग
अनुवादों को प्रदर्शित करें
अधिक