हदीसों की सूची

हर नशा वाली वस्तु हराम है।
عربي الإنجليزية الأوردية
जब अल्लाह ने वह आयत उतारी, जिसमें शराब को हराम क़रार दिया है, तो उस समय मदीने में प्रयोग होने वाली सारी शराबें खजूर की होती थीं।
عربي الإنجليزية الأوردية
हर नशे वाली वस्तु शराब है और हर नशे वाली वस्तु हराम है। जिसने दुनिया में शराब पी और इसी लत के साथ तौबा किए बिना मर गया, वह आख़िरत में उससे वंचित रहेगा।
عربي الإنجليزية الأوردية
नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से शराब के बारे में पूछा गया, तो आपने उन्हें शराब बनाने से मना किया (या शराब बनाने को नापसंद किया।) उन्होंने कहाः मैं तो शराब केवल दवा के लिए बनाता हूँ। आपने कहाः "यह दवा नहीं, बल्कि ख़ुद बीमारी है।"
عربي الإنجليزية الأوردية
जिस चीज़ की अधिक मात्रा नशा लाए, उसकी कम मात्रा भी हराम है।
عربي الإنجليزية الإندونيسية
अल्लाह यहूदियों का विनाश करे, उनपर चरबी हराम की गई, तो उन्होंने उसे पिघला कर बेचा
عربي الإنجليزية الأوردية
अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से शराब के बारे में पूछा गया, जिसे सिर्का बना लिया जाता है, तो आपने फ़रमाया : “ नहीं ”
عربي الإنجليزية الأوردية