हदीस सूची

अल्लाह ने हर चीज़ के साथ अच्छे बर्ताव को अनिवार्य किया है
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, सींग वाले मेढ़ों की क़ुरबानी की। दोनों को अपने हाथ से ज़बह किया, बिस्मिल्लाह कहा, अल्लाहु अकबर कहा और अपना पाँव दोनों की गरदनों पर रखा।
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
ये चौपाए भी जंगली जानवरों की तरह भाग खड़े होते हैं। इनमें से जिनपर तुम्हारा बस न चले उनके साथ ऐसा ही करो।
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
हमने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के जीवनकाल में एक घोड़ा ज़िबह किया और उसे खाया
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
मुझे अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने आदेश दिया कि मैं आपकी कुरबानी के जानवरों की देखरेख करूँ तथा उनके मांस, खालों (चमड़ों) और झूलों को सदक़ा कर दूँ और कसाई को उनमें से कुछ भी न दूँ।
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
मैंने अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ियल्लाहु अंहुमा) को देखा कि वह एक व्यक्ति के पास से गुज़रे, जो अपनी ऊँटनी को बिठाकर ज़बह कर रहा था, तो फ़रमायाः उसे खड़ा करके (तथा उसकी बाईं टाँग को) बाँधकर ज़बह करो। यही मुहम्मद( सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सुन्नत है।
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
एक महिला ने एक बकरी को पत्थर से ज़बह किया और जब नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से उसके बारे में पूछा गया, तो आपने उसे खाने का आदेश दिया।
عربي अंग्रेज़ी उर्दू
हमने अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से जानवर के गर्भ के बारे में पूछा, तो फ़रमाया : “यदि चाहो तो उसे खा सकते हो। क्योंकि उसकी माँ को ज़बह करना ही उसके लिए काफ़ी है।”
عربي अंग्रेज़ी फ्रेंच