عن سليمان بن يَسَار رحمه الله أنه قال: "أدركت بِضْعَةَ عشر من أصحاب رسول الله صلى الله عليه وسلم كلهم يُوقِفُ الْمُولِي". المزيد
सुलैमान बिन यसार (अल्लाह उनपर कृपा करे) से वर्णित है कि उन्होंने कहाः मुझे अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के दस से अधिक साथी मिले, सब के सब 'ईला' करने वाले (चार महीने या उससे अधिक अवधि तक अपनी पत्नी के पास न जाने की क़सम खाने वाले) को (चार महीने समाप्त होने के बाद) रोकने की बात कहते थे।