1. मुख्य
  2. श्रेणियाँ
  3. अक़ीदा

हदीस ऐ अमीरुल मोमेनीन, अल्लाह तआला ने अपने नबी- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से कहा हैः "خذ العفو وأمر بالعرف وأعرض عن الجاهلين" (अर्थात्, क्षमा करते रहें, भली बात का आदेश दें और अज्ञानियों से मुँह फेर लें।) और यह अज्ञानियों में हैं।

عن عبد الله بن عباس رضي الله عنهما قال: قَدِم عُيَينَة بن حِصنٍ، فَنزَل على ابنِ أَخِيه الحُرِّ بن قَيسٍ، وكان من النَّفَر الذين يُدنِيهِم عمر رضي الله عنه ، وكان القُرَّاء أصحاب مَجلِس عُمر رضي الله عنه ومُشاوَرَتِه كُهُولا كانوا أو شُبَّانًا، فقال عيينة لابن أَخِيه: يَا ابن أخي، لك وَجْه عند هذا الأمير فَاسْتَأذِن لِي عليه، فَاسْتَأذَن فَأَذِن لَه عُمر، فَلَمَّا دَخَل قال: هي يا ابن الخطَّاب، فَوالله مَا تُعطِينَا الجَزْلَ ولا تَحكُمُ فِينَا بِالعَدلِ، فغضب عمر رضي الله عنه حَتَّى هَمَّ أَنْ يُوقِعَ بِه، فقال له الحُرُّ: يا أمير المؤمنين، إنَّ الله تعالى قال لِنَبِيِّه صلى الله عليه وسلم : {خذ العفو وأمر بالعرف وأعرض عن الجاهلين}، وإِنَّ هذا مِن الجَاهِلِين، والله مَا جَاوَزَها عُمر حِين تَلاَهَا، وكان وَقَّافًا عند كِتَاب الله تعالى .

अब्दुल्लाह बिन अब्बास- रज़ियल्लाहु अन्हुमा- कहते हैंः उययना बिन हिस्न आया और अपने भतीजे हुर्र बिन क़ैस के पास ठहरे। हुर्र बिन क़ैस उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें उमर- रज़ियल्लाहु अन्हु- अपने निकट रखा करते थे। उमर- रज़ियल्लाहु अन्हु- के पास बैठने वाले उलमा ही हुआ करते थे; अधेड़ हों या जवान। चुनांचे उययना ने हुर्र बिन क़ैस से कहाः ऐ भतीजे, तुम्हारा खलीफ़ा के पास एक विशेष स्थान है। अतः मुझे उनसे मिलने की अनुमति लेकर दो। सो उन्होंने अनुमति माँगी और उमर- रज़ियल्लाहु अन्हु- ने उन्हें अमुमति दे दी। जब वे उनके पास आए, तो कहाः ऐ ख़त्ताब के बेटे, अल्लाह की क़सम, तुम हमें अधिक नहीं देते और हमारे बीच न्याय के साथ निर्णय नहीं करते। इसपर उमर- रज़ियल्लाहु अन्हु- गुस्से में आ गए, यहाँ तक उन्हें मारने का इरादा कर लिया। यह देखकर हुर्र ने कहाः 'ऐ अमीरुल मोमेनीन, अल्लाह तआला ने अपने नबी- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से कहा हैः "خذ العفو وأمر بالعرف وأعرض عن الجاهلين" (अर्थात्, क्षमा करते रहें, भली बात का आदेश दें और अज्ञानियों से मुँह फेर लें।) और यह अज्ञानियों में हैं।' अल्लाह की क़सम, उमर - रज़ियल्लाहु अन्हु- यह आयत सुनने के बाद इससे ज़रा भी आगे न बढ़े। दरअसल, वे अल्लाह की किताब के निकट बहुत ज़्यादा ठहरने वाले थे।

सह़ीह़ इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।

स्पष्टीकरण

अनुवाद दिखाएँ

13 भाषा
EN English الإنجليزية
UR اردو الأوردية
ES Español الإسبانية
ID Indonesia الإندونيسية
BN বাংলা البنغالية
FR Français الفرنسية
TR Türkçe التركية
RU Русский الروسية
BS Bosanski البوسنية
ZH 中文 الصينية
FA فارسی الفارسية
TL Tagalog تجالوج
HA Hausa الهوسا