عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ رضي الله عنه قَالَ:

سُئِلَ رَسُولُ اللهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ عَنْ أَكْثَرِ مَا يُدْخِلُ النَّاسَ الجَنَّةَ، فَقَالَ: «تَقْوَى اللهِ وَحُسْنُ الخُلُقِ»، وَسُئِلَ عَنْ أَكْثَرِ مَا يُدْخِلُ النَّاسَ النَّارَ، فَقَالَ: «الفَمُ وَالفَرْجُ».
[حسن] - [رواه الترمذي وابن ماجه وأحمد]
المزيــد ...

अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से पूछा गया कि कौन-सी चीज़ लोगों को सबसे ज़्यादा जन्नत में दाख़िल करेगी? तो आपने उत्तर दिया : "अल्लाह का भय और अच्छा आचरण।" साथ ही पूछा गया कि कौन-सी चीज़ सबसे ज़्यादा जहन्नम में दाख़िल करेगी? तो उत्तर दिया : "मुँह और शर्मगाह।"
इसकी सनद ह़सन है। - इसे इब्ने माजा ने रिवायत किया है ।

व्याख्या

इनसान को जन्नत में सबसे ज़्यादा दाख़िल करने वाली चीज़ अल्लाह का भय और अच्छा व्यवहार है। अल्लाह के भय का इज़हार इस प्रकार होता है कि इनसान तमाम तरह की हराम चीज़ों से दूरी बना ले और अच्छे व्यवहार का संबंध अल्लाह की सृष्टि से होता है और उसका निम्नतम स्तर यह है कि इनसान किसी को कष्ट न दे, जबकि उसका उच्चतम स्तर यह है कि इनसान बुरा करने वाले के साथ अच्छा करे। इसके विपरीत इनसान को जहन्नम में सबसे ज़्यादा दाख़िल करने वाली चीज़ें हैं इनसान का मुँह और उसकी शर्मगाह। क्योंकि इन्हीं दो चीज़ों के कारण इनसान आम तौर पर अल्लाह के आदेशों की अवज्ञा करता है और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है।

अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई बोस्नियाई रूसी बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग सिंहली कुर्दिश होसा पुर्तगाली
अनुवादों को प्रदर्शित करें

शब्दार्थ

अधिक