عن أبي أمامة رضي الله عنه مرفوعاً: «مَنْ صام يومًا في سَبِيل الله جَعل الله بينه وبَيْن النِّار خَنْدَقًا كما بين السماء والأرض».
[صحيح] - [رواه الترمذي]
المزيــد ...
अबू उमामा- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः जिसने अल्लाह के मार्ग में एक दिन का रोज़ा रखा, अल्लाह उसके तथा जहन्नम के बीच एक खाई बना देता है, जिसकी गहराई आकाश और धरती के बीच की दूरी के बराबर होती है।
सह़ीह़ - इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है।