«الحَسَن والحُسَيْن سَيِّدا شَباب أهْل الجنة».
[صحيح] - [رواه الترمذي وأحمد]
المزيــد ...
अबू सईद ख़ुदरी -रज़ियल्लाहु अंहु- कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमायाः "हसन और हुसैन जन्नत के जवानों के सरदार हैं।"
सह़ीह़ - इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है।
हसन तथा हुसैन -रज़ियल्लाहु अनहुमा- जो अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- की बेटी फ़ातिमा -रज़ियल्लाहु अनहा- के सुपुत्र हैं, जन्नत के जवानों में सबसे श्रेष्ठ दो व्यक्ति हैं। या फिर दोनों नबियों एवं खु़लफ़ा-ए-राशिदीन के बाद तमाम जन्नतियों के सरदार हैं। इसका कारण यह है कि जन्नत प्राप्त करने वाले तमाम लोग एक ही आयु के यानी जवान होंगे। इस हदीस का एक अर्थ यह भी हो सकता है कि दोनों जवानी की अवस्था में मर कर जन्नत प्राप्त करने वाले तमाम लोगों के सरदार होंगे।