عَنْ عَبْدِ اللَّهِ بْنِ عَمْرٍو رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمَا عَنِ النَّبِيِّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ قَالَ:

«المُسْلِمُ مَنْ سَلِمَ المُسْلِمُونَ مِنْ لِسَانِهِ وَيَدِهِ، وَالمُهَاجِرُ مَنْ هَجَرَ مَا نَهَى اللَّهُ عَنْهُ».
[صحيح] - [متفق عليه]
المزيــد ...

अब्दुल्लाह बिन अम्र और जाबिर बिन अब्दुल्लाह (रज़ियल्लाहु अनहुम) से वर्णित है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: मुसलमान वह है, जिसकी ज़बान और हाथ से मुसलमान सुरक्षित रहें और मुहाजिर वह है, जो अल्लाह की मना की हुई चीज़ें छोड़ दे। अबू मूसा अशअरी (रज़ियल्लाहु अनहु) कहते हैं कि मैंने कहा: ऐ अल्लाह के रसूल! सबसे अच्छा मुसलमान कौन है? आपने फ़रमाया: जिसकी ज़बान और हाथ से दूसरे मुसलमान सुरक्षित रहें।
सह़ीह़ - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।

व्याख्या

मुसलमान वह है, जिसकी ज़बान से सारे मुसलमान सुरक्षित रहें। न वह उन्हें गाली दे, न उनपर लानत करे, न उनकी ग़ीबत करे और न उनके बीच किसी प्रकार की बुराई एवं बिगाड़ पैदा करे। इसी तरह उसके हाथ से भी सारे मुसलमान सुरक्षित रहें। न वह उनपर अत्याचार करे, न नाहक़ उनका धन ले और इस प्रकार कोई अन्य कार्य करे। जबकि मुहाजिर वह है, जो अल्लाह की हराम की हुई चीज़ों को छोड़ दे।

अनुवाद: अंग्रेज़ी फ्रेंच स्पेनिश तुर्की उर्दू इंडोनेशियाई बोस्नियाई रूसी बंगला चीनी फ़ारसी तगालोग वियतनामी सिंहली उइग़ुर कुर्दिश होसा पुर्तगाली मलयालम सवाहिली पशतो असमिया السويدية الأمهرية الهولندية الغوجاراتية الدرية
अनुवादों को प्रदर्शित करें

शब्दार्थ

अधिक